बृजमनगंज: नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होने के बाद नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल।

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट

महाराजगंज/बृजमनगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होने के बाद नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सूची जारी होते ही नगर पंचायत के लिए तीन सभासदों के नामों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

नगर पंचायत बृजमनगंज से राजू जायसवाल बबलू सिंहऔर अंबेडकर कुमार को मनोनीत सभासद बनाया गया है। क्षेत्र के लोगों ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इसे नगर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने तीनों मनोनीत सभासदों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव प्रधान राजू सिंह अशोक पटवा सभासद जेपी गौड़ मनोज जायसवाल रवि यादव झीनक विश्वकर्मा सनी यादव अनूप चौरसिया धर्मेंद्र चौरसिया प्रद्युम्न सिंह जितेंद्र कुमार अनिरुद्ध तिवारी नोहर सिंह बबलू चौरसिया सहित कई लोगों ने मनोनीत सभासदों को बधाई संदेश दिए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि योग्य व्यक्तियों को जिम्मेदारी मिलने से नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। वहीं, मनोनीत सभासदों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया है।

फिलहाल नगर में बधाइयों का सिलसिला जारी है और लोग इसे विकास की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!