विराट शिलान्यास महोत्सव” के उपलक्ष्य में महाध्वज स्थापना सम्पन्न।

बद्री लाल माली की रिपोर्ट 

राजस्थान / गुरला:- बूंदी जिले के ओवन ग्राम में स्थित श्रीवल्लभ कंचन बालाजी धाम में आगामी माह 23 से 29 अप्रैल तक “विराट शिलान्यास महोत्सव” के शुभ अवसर पर आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ महाध्वज स्थापना का पावन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महाध्वज स्थापना के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। भक्तगणों ने जयकारों एवं भजनों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की। यह महाध्वज धाम की आध्यात्मिक उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण का प्रतीक माना जा रहा है।

धाम के संस्थापक एवं संतों ने बताया कि “विराट शिलान्यास महोत्सव” के माध्यम से यहाँ विभिन्न भव्य धार्मिक आयोजन होंगे जिसमें 22 अप्रैल को विराट कलश यात्रा रहेगी और 23 अप्रैल से रामकथा दिन में 12 से 4 बजे तक रहेगी,एवं पंच कुंडीय श्रीराम मारुति महायज्ञ भी रहेगा,रात्रिकालीन सत्र में नानीबाई रो मायरो,भजन संध्या,संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ भी होगा परिसर के शिलान्यास पूजन समारोह में कोटा से परम श्रद्धेय श्री शरद बाबा (पुष्टिमार्गीय आचार्य) ,बूंदी रियासत के राव श्री वंशवर्धन सिंह जी के द्वारा एवं 1100 जोड़ो द्वारा शिलान्यास पूजन होगा। आयोजन में 108 रामचरित मानस पाठ पारायण भी होगे। उसके बाद मंदिर निर्माण किया जाएगा, जो भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की भी व्यवस्था की गई तथा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया।

 

अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी “विराट शिलान्यास महोत्सव” में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!