प्रवेशोत्सव, मेधावियों का सम्मान और विदाई समारोह एक साथ, विद्यालय में दिखा उत्साह।

रमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट में प्रवेशोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया ने की, जबकि एआरपी कृष्ण कुमार दूबे व पवन कुमार विश्वकर्मा समेत अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। नए शिक्षा सत्र के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का रोली-चंदन लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंक पत्र वितरित किए गए। वहीं कक्षा 8 पास कर विद्यालय से विदा हो रहे छात्रों के लिए भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अंत में प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया ने भानु प्रकाश मिश्र, देवसागर दूबे, पंकज चतुर्वेदी, रामेंद्र वर्मा, गिरीश मौर्य, हरि प्रसाद, रंजीत वर्मा, लालचंद सहित सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!