गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां।

रमेश कुमार शर्मा की ब्यूरो रिपोर्ट 

रेहरा बाजार/बलरामपुर: क्षेत्र के सरायखास स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा।

समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र प्रताप सिंह सह जिला कार्यवाहक, आरएसएस एवं भारत नरेश सिंह (मुख्य संघ चालक, रेहरा खंड) उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और मनोरंजन से भरपूर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास और मेहनत साफ झलक रही थी, जिससे अभिभावकों में भी गर्व और उत्साह का माहौल बना रहा।

विद्यालय के प्रबंधक इंदरजीत सिंह, प्रधानाचार्य बरकतउल्लाह खान एवं निदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों में रमेश चौहान, अशोक चौहान एवं गंगाराम वर्मा ग्राम प्रधान, सरायखास की उपस्थिति रही।

समारोह के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!