गुरला: ढोसर स्कूल को भामाशाह ने फर्नीचर व कम्प्यूटर भेंट किए।

बद्री लाल माली की रिपोर्ट 

गुरला/भीलवाड़ा :-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रशासक भगवती देवी आसोलिया जसवंत सिंह आसोलिया रामसिंह आसोलिया ऑपरेटर एवं चंदन सिंह आसोलिया ने भामाशाह बनकर 72हजार ₹ के लोहे के टेबल स्टूल उपलब्ध करवाए,जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई का वातावरण अनुकूल बनेगा। इस दौरान कार्यालय में ऑनलाइन कार्य हेतु राजेंद्र सिंह राणा व हिम्मतसिंह राणा ने कंप्यूटर भेट किया।
प्रधानाचार्य गोपाल लाल शर्मा ने भामाशाहों को माला पहनाकर ऊपरना ओढ़ा कर सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विनोद बूलीवाल,दिनेश कुमार सेन नरेंद्र कुमार प्रहलादराय शर्मा, गीता लुहार हीरालाल शर्मा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!