आशीर्वाद समारोह में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट 

महराजगंज / बृजमनगंज।क्षेत्र के करमहा चौराहे स्थित एसडी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को आगे की पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने छात्रों पर गर्व है और सभी छात्र-छात्राएं आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें, यही कामना है।
इस दौरान शिक्षक मनोज यादव, पशुपति यादव, सूरज यादव, प्रीति यादव, सुप्रिया, श्वेता सहित अन्य शिक्षक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!